दुमका, फरवरी 17 -- दुमका। अंतरराज्यीय प्रवासी कामगार संघ दुमका द्वारा मंगलवार को रानेश्वर के चोपाबथान में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी, पनेसाल टुडू, मनोज के राय, रामानंद यादव, वकील मरांडी, प्रधान सोरेन सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के विस्तार को लेकर रानेश्वर प्रखंड का प्रभारी जयदेव गोरेन को नियुक्त किया गया। सभा में मजदूरों को शोषण एवं ठगी से मुक्त रखने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और उचित मजदूरी सुनिश्चित कराने के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.