अंतरराज्यीय नाकों पर संदिग्धों से पूछताछ करने का आदेश
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने बुधवार को अंतर- राज्यीय पुलिस नाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्धों सेपूछताछ करने का आदेश दिया। डीसीपी बल्लभगढ़ ने उत्तर प्रदेश सीमा से सटे फज्जूपुर और मोहना स्थित पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। डीसीपी ने विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, दोपहिया पर तीन सवारों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.