कुशीनगर, दिसम्बर 1 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। पटहेरवा थाने की पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपये की चोरी की एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में अभियुक्त राजन सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी जोहिया हिच्छा राय थाना पटहेरवा व रूदल शाह पुत्र सुभाष निवासी खुशीहाल छपरा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार को फाजिलनगर से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की बाइक और स्कार्पियो बरामद की है। इन गाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.