नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21.730 किलोग्राम गांजा और 46 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद नशीले पदार्थों की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी फिरोज खान और अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की है।जानकारी के मुताबिक 11-12 मार्च की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग यूपी नंबर की स्कूटी से एनएच-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास अक्षरधाम की ओर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.