सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- भदैया, संवाददाता। करोमी गांव में रविवार को आयोजित अंतरराज्यीय झाबर प्रतियोगिता ऐतिहासिक रोमांच और कांटे की टक्कर के साथ संपन्न हुई। सुलतानपुर और प्रतापगढ़ की टीमों के बीच हुए मुकाबले में अंततः जीत प्रतापगढ़ के खाते में गई। पूरे खेल के दौरान दोनों जिलों के खिलाड़ियों ने दमखम, कैची-लत्ती का शानदार प्रदर्शन किया। जिससे मैदान पर मौजूद दर्शकों की सांसें थमी रहीं। शुरुआत में सुलतानपुर की टीम खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज से प्रतापगढ़ पर भारी दिखी। पर प्रतापगढ़ के कम संख्या वाले खिलाड़ी बेहतर रणनीति और सामूहिक तालमेल के साथ डटे रहे। सुलतानपुर के मोईद अहमद, आमिर, अमन, भल्लू, फैज आलम और महताब आलम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बावजूद पूरे मुकाबले में प्रतापगढ़ के मूक-बधिर खिलाड़ी नफीस गूंगा खेल का केंद्र बने रहे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.