अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली आरपीएफ टीम सम्मानित
गया, मई 27 -- अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली आरपीएफ टीम को सम्मानित किया गया। पूर्व मध्य रेल के गया-धनबाद रेलखंड पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरपीएफ की सीआईबी और कोडरमा आरपीएफ टीम ने जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय साधु गिरोह का पिछले महीने पर्दाफाश किया था। यह गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरोह की गिरफ्तारी के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हाजीपुर अमरेश कुमार ने टीम को ग्रुप अवार्ड देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वालों में सीआईबी निरीक्षक अरविंद कुमार राम, सब इंस्पेक्टर शशिकांत तिवारी, हेड कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.