मिर्जापुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अहरौरा पुलिस ने बुधवार की रात अंतरराज्यीय चोर गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा। इसमें वनस्थली जंगल के पास मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि भाग रहे दो अन्य बदमाशों को रामपुर ढबही गांव से पकड़ा है। तीन बदमाश चंदौली और एक पड़री का निवासी है। जो गिरोह बनाकर शराब की दुकानों को निशाना बनाते थे।एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च की रात सोनपुर गांव स्थित शराब की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सोनपुर में शराब की दुकान में हुई चोरी का माल कुछ लोग बेचने के लिए पिकअप और कार से सोनभद्र की ओर जा रहे हैं। सूचना पर अहरौरा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.