अंतरराज्यीय गिरोह के तीन साइबर फ्रॉड नवादा से गिरफ्तार
नवादा, सितम्बर 10 -- नवादा की पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अपराधियों को बुधवार की शाम नवादा से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी आसूचना व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से नगर थाने की पुलिस टीम ने आरोपितों को नवादा नगर थाना क्षेत्र के गांधी इंटर स्कूल के सामने स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम के समीप से दबोच लिया। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल, 01 बाइक व 37 हजार 100 रुपये नगद बरामद किये गये हैं। पकड़े गये अपराधियों में दो यूपी के गोंडा जिले के व एक भागलपुर का रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि इनमें से एक अपराधी को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया था। परंतु लिंक फेल होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल सका। इससे पूर्व वह एक दिन पहले भी उस एटीएम में आया था। शक के आधार पर एटीएम के गार्ड ने उसे रोककर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.