गया, अप्रैल 7 -- जिले में नशीला पदार्थ तस्करी के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और मैगरा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बरहा-मैगरा मुख्य मार्ग पर राजा बांध के पास तस्करी की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 15 बोरा डोडा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन करीब दो क्विंटल 30 किलो 800 ग्राम है।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद डोडा छकरबंधा क्षेत्र से लोड कर दूसरे स्थान पर सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन की रेकी कर रहे 10 तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.