मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबड्डी महिला वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की महिला टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न जनपदों के कई प्रमुख महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का अंतिम एवं रोमांचक निर्णायक मुकाबला श्रीराम कॉलेज और गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, कांधला के बीच खेला गया। इस एकतरफा मैच में श्रीराम कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कांधला की टीम को 38-11 के विशाल अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में श्रीराम कॉलेज की पुरुष टीम विजेता शा...