मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में अंतरमंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को ऑपरेटिंग एवं आरपीएफ टीम के बीच मैच खेला गया। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल खेलने के लिए शुभकामनाएं दीं। आरपीएफ टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में आरपीएफ की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने 16 रन से फाइनल मैच में जीत हासिल कर ली। ऑपरेटिंग टीम के राहुल पाल मैन ऑफ द मैच रहे। राहुल पाल ने टीम के लिए 20 रन बनाए व तीन विकेट भी लिए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं दोनों टीमों के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। डीआरएम संग्रह मौर्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.