सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर पुलिस ने शनिवार की रात जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश कर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 2.34 लाख रुपये नकद, चार चारपहिया वाहन, 20 मोबाइल और तीन तास की गड्डी भी बरामद किया है।

मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने रविवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आपरेशन आल आउट के तहत थानाध्यक्ष म्योरपुर रविकांत मिश्रा शनिवार की रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के भदहर टोला में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर तत्काल घेराबंदी की गई तथा दबिश देकर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मौके से...