दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सदर प्रखंड स्थित अनंत बाबू वॉलीबॉल ग्राउंड, रन्ना में संपन्न हुआ। फाइनल मैच मधुबनी एवं दरभंगा के बीच खेला गया, जिसमें मधुबनी की टीम विजेता का खिताब अपने नाम करने में सफल रही। दूधिया रोशनी में पहली बार इस मैदान पर फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबला अत्यंत संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें मधुबनी जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा टीम को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच का स्कोर 25-22, 25-19, 20-25 एवं 25-13 रहा। मधुबनी टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। उपविजेता दरभंगा टीम को शील्ड के साथ 15 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए जोरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.