बेगुसराय, अप्रैल 29 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। अंतरजिला चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर इन दोनों को धर दबोचा है। यह भी पढ़ें- बांका: चोरी कांड का खुलासा, दो चोर गिरफ्तारघटना का विवरण थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला की बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन ली थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से अपनी बाइक से फरार हो गया था। यह घटना सागी गांव के समीप एसएच-55 मुख्य सड़क पर हुई थी। इस मामले में पीड़िता के बयान पर खोदावंदपुर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कांड संख्या 40/26 दर्ज की गई थी।पुलिस की कार्रवाई इस मामले में पुलिस द्वारा तकनीकी जांच के आधार पर अभियुक्तों को चिह्नित किया गया। पुलिस ने इ...