गुमला, मई 13 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के बंझर गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने अंतरजातीय विवाह के बाद अपने पिता से जान का खतरा बताते हुए जारी थाना में सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद उसके पिता लगातार उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पिता की धमकियाँ पीड़िता के अनुसार उसने अपनी इच्छा से दूसरे जाति के युवक से कोर्ट मैरिज की है। विवाह के बाद से उसके पिता व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर गाली-गलौज कर रहे हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। वर्तमान में युवती अपने पति के साथ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले स्थित लोदाम टांगर टोली गांव में रह रही है।

पुलिस की कार्रवाई मामले की सूचना मिलने पर जारी थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे युवती के पिता...