चतरा, जुलाई 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के एक गांव में बेटी द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से नाराज एक पिता ने जीवित रहते ही उसका प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। इतना ही नहीं बेटी की तस्वीर और पुतले की अर्थी को श्मशान घाट ले जाकर हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की रस्में भी निभाई गईं।इस दौरान परिजनों ने शुक्रवार को प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार, 29 जून को युवती ने प्रेम विवाह किया था। यह मामला थाना पहुंचा, लेकिन दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने विवाह स्वीकार कर लिया। हालांकि समाज की बैठक में विवाह का विरोध करते हुए प्रतीकात्मक पिंडदान और अग्नि संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- लव मैरिज के बाद पांच माह बाद फंदे पर लटकी मिली पिंकी इस दौरान समाज के प्र...