अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग पर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। शिक्षकों ने अंतरजनदीय स्थानांतरण को अपना मौलिक अधिकार बताया है। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि विगत 10 वर्षों से अधिक समय से आकांक्षी जनपदों सहित अन्य जनपदों से भारांक नीति के कारण सेवा में वरिष्ठ शिक्षकों का स्थानान्तरण गृह जनपद में नहीं हो पा रहा है। जबकि कनिष्ठ शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है। आकांक्षी जनपदों से 2018 और 2020 में अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध था। जबकि शासन की ओर से जारी ट्रांसफर नीति में यह कहा गया था कि दो वर्ष के अंदर विकल्प लेकर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। लेकिन अभी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.