अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
गोंडा, अप्रैल 15 -- नवाबगंज, संवाददाता। पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के अन्तराल में दूसरे अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉला और एक बोलरो बरामद किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे पर मंगलवार रात 11 बजे घेराबंदी की गई। इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रही एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार तीनों लोग भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामतेज यादव निवासी सुरियामऊ नया पुरवा थाना गोसाईगंज लखनऊ, अमन कुमार निवासी कल्लूपुरवा थाना कुर्सी बाराबंकी तथा फुरकान निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.