इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। सैफई थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के आठ शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी जनपद मैनपुरी के निवासी हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है। एसपी ग्रामीण और सीओ सैफई केपी सिंह के निर्देशन में थाना सैफई प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध वाहन चोर क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें- अंतर्जनपदीय आठ वाहन चोर गिरफ्तार, 14 बाइकें बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त...