अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
अमरोहा, जुलाई 11 -- पुलिस ने शनिवार को अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, 42 हजार रुपये नकद तथा एक सब्बल बरामद किया है। बरामद वाहन व अन्य सामान सहित कुल बरामदगी की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। थाना क्षेत्र के गांव जमानाबाद निवासी कुलदीप सिंह के घर से 19 जून को भैंस चोरी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देशन में गठित टीम मामले की जांच में जुटी थी। शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिकअप गाड़ी व दो भैंसे भी बरामद की गईं। तलाशी लेने पर 42 हजार की नकदी व सब्बल भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 19 जून को जमानाबाद से भैंस चोरी की थी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.