मऊ, जनवरी 23 -- मऊ, संवाददाता। जिले के थाना दोहरीघाट पुलिस ने गुरुवार की शाम को गोरखपुर से अंतरजनपदीय शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोहरीघाट स्थित नई बाजार अंडरपास से ठगी और चोरी के 20 लाख रुपये कीमत के वीडियो कैमरे और कार बरामद किया। शातिर ठग मऊ, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, देवरिया में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ मऊ समेत पांच जिलों में गंभीर धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार ठग से कड़ी पूछताछ कर रही है। थाना दोहरीघाट पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। गुरुवार की देर शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर अंतरजनपदीय शातिर ठग गोरखपुर स्थित अपने आवास पर आया हुआ है। थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय त्रिपाठी ने दलबल के साथ गोरखपुर जिला स्थित दुर्गा मंदिर जगरनाथपुरी पश्चिम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.