आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को सगड़ी तहसील के गड़ेरी पट्टी और नदौरा तकरकारी गांव में अंतरजनपदीय टप्पेबाज की 1.92 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। आरोपी प्रयागराज में लगे महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, अयोध्या राम मंदिर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टप्पेबाजी करता था। अपराध से अर्जित धन से भूमि खरीदी थी। पुलिस ने गैंगस्टर के अंतर्गत जमीन को कुर्क किया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरी पट्टी गांव निवासी राज उर्फ सवारिया अपने गैंग के सदस्य समर उर्फ अरुण, सुरेश राम, पूनम, लक्ष्मी, रीना, संतरा देवी, संतोष वर्मा उर्फ तोसू वर्मा, अंजली उर्फ लक्ष्मी, राधा के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करता है। गैंग के सदस्यों ने प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, अयोध्या राम ...