बलिया, अप्रैल 13 -- बलिया, संवाददाता। नगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार की रात अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 23 हजार रुपये नगद तथा लगभग 8.80 लाख रुपये मुल्य के जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा किया है।पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के करसी निवासी अवधेश वर्मा उर्फ डाक्टर, इनामीपुर निवासी चन्दन राम तथा डूमाडांड निवासी संजय राम उर्फ डाक्टर को पकड़ा गया। छताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि मंदिर व घरों में पहले रेकी करतें फिर चोरी की योजना बनाकर रात में लोहे के राड से घरों का ताला तोड़कर चोरी करते हैं। उनके गिरोह में नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार दुगौली निवासी उमेश राजभर व बलवंत, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प...