फिरोजाबाद, मई 4 -- एका थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतरजनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो चोरों पर कई मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। गांव राजगढ़ निवासी विश्वेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने दो मई को संत मलिखान दास इंटर कॉलेज इन्वर्टर, बैटरी, बैल्डिंग मशीन सहित अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन मई को नगला धारू स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने एक एलसीडी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने इलाका पुलिस और सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी। टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं यक्ष एप की मदद से चोरी का अनावरण करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.