बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। स्वाट व सर्विलांस और थाना बड्डूपर पुलिस टीम ने अंतर जनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े 10 हजार रुपये, जाली नम्बर प्लेट, दो ब्लेड व बाइक बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता दीपक कंजड़ पुत्र स्व. सन्तराम व गोबिन्द पुत्र शिवदयाल निवासीगण ग्राम ओमपुरी नानकगंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई बताया। आरोपियों को बाबाकुटी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रुपये कमाने के उद्देश्य से चोरी आदि करते हैं। आरोपियों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी दीपक पर 10 आपराधिक मुकदमें व गोविंद पर 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...