लखनऊ, मार्च 17 -- UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अंडों की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। अब अंडों पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया जाएगा। इसका मकसद उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दुकानदार कई दिनों पुराने या खराब अंडे नहीं बेच सकेंगे। वहीं, ग्राहक भी अंडों पर लिखी तारीख देखकर आसानी से समझ सकेंगे कि अंडा खाने योग्य है या नहीं। सरकार का मानना है कि इस फैसले से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का सामान मिल सकेगा। अंडों पर एक्सपायरी और उत्पादन तिथि को लेकर योगी सरकार ने बैठक भी की है। ऐसा माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से यह निर्देश लागू हो जा रहा है। इसे लेकर पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग भी सख्त है। मुख्य पशु चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.