नई दिल्ली, जून 27 -- अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर बड़ी खबर आई है। अब ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक जुलाई में होने वाली है। इस दौरान कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। वहीं, बंगाल में मिडडे मील के मेनू से अंडा हटने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भड़क उठी हैं। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें... चंपत राय की जगह कौन लेगा? 11 जुलाई को ट्रस्ट की बड़ी बैठक; कई अहम फैसले होंगेअयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर की पुष्टि हो गई। शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयान दिया है। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे प्राप्त हो गए है...