अंडे के पैसे को लेकर विवाद, युवक पर तवे से हमला मुकदमा दर्ज
हापुड़, अप्रैल 30 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दी तहरीर में बताया पवन कुमार पुत्र चंद्र किरण ने आरोप लगाया कि उसने चार अंडे 40 रुपये में खरीदे थे, जिसके बाद पैसे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। आरोप है कि नूर अहमद पुत्र फजलू, शाहरुख, माजिद पुत्र छोटे और एक अन्य युवक ने मिलकर पवन कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अंडा सेकने वाले तवे से वार किया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। मारपीट में पवन कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में पड़ोसियों पर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.