गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। नगर की रावली रोड पर अंडे के तीस रुपये मांगने पर युवक और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जीतपुर कॉलोनी निवासी वंश अग्रवाल अपनी मां के साथ अंड़ों की रेहडी लगाते हैं। सोमवार रात उनकी दुकान पर चार युवक आए और अंडे खाकर बिना पैसे दिए जाने लगे। जब वंश अग्रवाल ने तीस रुपये मांगे तो वह भड़क गए और मारपीट करने लगे। जब वंश को बचाने के लिए मां आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक त्यागी उर्फ छंग्गा निवासी गांव सरना, मनोज त्यागी निवासी गांव खुर्मपुर ,अंकित निवासी अज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.