अंडे की दुकान में लगी भीषण आग
रामपुर, मई 8 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक अंडे की दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग मच्छर भगाने वाली क्वाइल से लगी बताई जा रही है। हादसे में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में बिक्री के लिए रखे अंडे, कुर्सियां और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुका था। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी भूरा की अंडे की दुकान में मच्छर भगाने वाली क्वाइल जल रही थी, जिसे दुकानदार बुझाना भूल गया था। देर रात दुकान से धुआं और फिर आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तुरंत थाना सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग की टीम को बुलाया। दमकल कर्मियों ने बंद दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.