अंडीटोल हिंसा मामले में केस दर्ज, 37 नामजद
पूर्णिया, मई 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के अंडीटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प और पुलिस दल पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 महिला-पुरुषों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि शंकर कुमार के लिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी में अंडीटोल निवासी भगवान मुर्मू समेत 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अंडीटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव के बाबूराम सोरेन एवं उनके भतीजे अशोक सोरेन के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बेरहमी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.