घाटशिला, नवम्बर 21 -- मंहगाई की मार को दंश हर विधालय विगत कई महीनों झेल रहे थे। सब्जी की महंगाई से शिक्षक परेशान थे ही अब अंडे में आई उछाल से शिक्षकों की पाकेट ढीली हो रही है । बता दें कि विगत कुछ दिनों से अंडे में 2 रूपए की बढ़त होने के बाद शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को बच्चों को अंडा दिया जाता है।अब शिक्षकों को एक सप्ताह में लगभग एक मोटी रकम का भुगतान पाकेट से करना पड़ रहा है। इससे शिक्षक परेशान और हताश हैं। गालूडीह हिंदी मध्य विद्यालय बराज के प्रधानाध्यापक मातला मुर्मू ने बताया कि विगत कुछ महीनों से सब्जी में वृद्धि रहने से पाकेट से मिलाना पड़ता था पर अंडे की दाम में वृद्धि से अब मोटी रकम पाकेट से लग रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश का पालन भी करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.