सिद्धार्थ, मई 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव के एक घर में शादी कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा अंडा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 नामजद व 55 अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बढ़या भोलानाथ गांव निवासी इरफान अहमद पुत्र मो. मारूफ ने शुक्रवार को थानेदार को दिए तहरीर में बताया कि 14 मई को घर में शादी का वलीमा था। इस दौरान बच्चों द्वारा अंडा फेंकने को लेकर चौकनिया गांव के कुछ लोग लगभग 11 बजे रात में घर पर पहुंच अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में युवक पर हमला, चार पर मुकदमा मेरे साथ घर के अन्य सदस्यों ने जब विरोध किया गया तो लात-घूंसे और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जब हम लोग इलाज ...