मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सफियासराय रेलवे गुमटी के समीप अंडा का दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय सुनील कुमार तांती को दबंगों ने अंडा का पैसा मांगने पर ना सिर्फ बुरी तरीके से मारपीट कर जख्मी कर दिया। बल्कि उसकी अंडा की दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल सुनील इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा। सफियासराय तांती टोला निवासी सुनील ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे नौलखा के 02 दबंग लोग उसकी दुकान पर आए जो शराब के नशे में थे, दोनों ने सौ रुपए का अंडा खाया। अंडा खाकर जब दोनों जाने लगे तो उसने पैसा मांगा। इसी बात पर गाली गलौज करते हुए दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसकी दुकान को क्षतिग्रस्त कर करते हुए कार्टून में रखा अंडा भी नष्ट कर दिया। सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी थाना को नहीं मिली है। आवेदन के आलोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.