अंडा, चाउमीन के पैसे मांगने पर पीटा, पिता का पैर टूटा
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- कृपाकुंड गांव में अंडा और चाउमीन के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। हमले में दुकानदार के पिता का पैर टूट गया और मां काफी घायल हो गई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कृपाकुंड गांव के अंकित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव में उसकी अंडे वगैरह की दुकान है। दुकान पर उसके भाई सूर्यांश और हर्षित बैठे थे। तभी सहतेपुरवा गांव के शालू, रवींद्र, नीरज और शंकरलाल दुकान पर अंडा और चाउमीन खाने आए। खाने के बाद पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों, बांका, सरिया और मोटरसाइकिल की चेन से पीटा। इस दौरान दुकान में रखे तीन पेटी अंडे टूट गए। अफरा-तफरी में उसकी मां कुसुमलता के सोने के कुंडल और दो मोबाइल भी गायब हो गए। हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.