अंडर17 सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए धनबाद रवाना
गिरडीह, अप्रैल 6 -- डुमरी। धनबाद जिला के महुदा स्थित मंगलम हॉल में 05 एवं 06 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड अंडर-17 सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह जिले से तीन प्रतिभागी रवाना हुए। गिरिडीह जिला कुश्ती संघ के महासचिव युगल किशोर महतो एवं कोषाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में खिलाड़ियों का दल धनबाद के लिए प्रस्थान किया। प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में डुमरी के वंश कुमार, 60 किलोग्राम भार वर्ग में सरिया के राज कुमार तथा 80 किलोग्राम भार वर्ग में डुमरी के पीयूष कुमार गुप्ता अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर गिरिडीह जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष नारायण कुमार महतो, सदस्य रविन्द्र कुमार, अनूप कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सभी प्रतिभागियों को शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.