पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार स्टेट अंडर- 7 शतरंज प्रतियोगिता में जिले के आरव सिंह ने स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है। आरव ने स्टेट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पर पूर्णिया के शतरंज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। आरव सिंह ने सीवान, पटना, लखीसराय, बेगूसराय के खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। आरव सिंह के शतरंज कोच अमृत साजन ने कहा कि आरव सिंह जिला के होनहार खिलाड़ियों में से एक है। आने वाले समय में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और जिला का नाम रोशन करेंगे। आरव के माता-पिता अंजलि एवं आदित्य अपनी बेटे के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : अंडर-सात शतरंज प्रतियोगिता में पूर्णिया के आरव को राज्य में तीसरा स्थान शतरंज क्लब के प्रेसिडेंट प्रसाद महतो, वर्किंग प्रेसिडेंट स...