अंडर-7 व अंडर-9 जिला शतरंज चैंपियनशिप आज से
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रमना रोड स्थित संत जेवियर किंडरगार्टन विद्यालय में शनिवार से अंडर-7 और अंडर-9 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला शतरंज चैंपियनशिप का आगाज होगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमिताभ चंद्रा करेंगे। 19 अप्रैल को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। दोनों वर्गों से शीर्ष दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- शतरंज में खिलाड़ियों ने दौड़ाए दिमागी घोड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.