अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में रेलवे से खेलेंगे अर्पित यादव
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- मदनापुर। क्षेत्र के युवा क्रिकेटर अर्पित यादव का चयन अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के लिए इंडियन रेलवे क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 12 से 22 अक्टूबर तक राजकोट (गुजरात) और बोकारो (झारखंड) में होने वाले मुकाबलों में रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्पित ने क्रिकेट की शुरुआत बरेली में मामा बीरेंद्र सिंह टीटू के यहां रहकर की। उन्होंने राममूर्ति स्मारक एकेडमी से शुरुआती प्रशिक्षण लिया। इसके बाद नौ साल झारखंड में रहकर वहां की टीम से अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और बीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेल चुके हैं। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय रेलवे में हुआ। यह भी पढ़ें- विराट बने भारतीय रेलवे अंडर-23 के कप्तान वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में टिकट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। अब वह सीके नायडू ट्रॉफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.