कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अंडर-23 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत कुल आठ पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेता राहुल कुमार यादव और स्नेहा कुमारी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। कोडरमा जिले से कुल 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ग्रीको रोमन शैली के 82 किलोग्राम वर्ग में राहुल कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, जेएसएसपीएस की प्रशिक्षु स्नेहा कुमारी ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक भी जीते। 87 किलोग्राम वर्ग में अनुप...