मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की सचिव रचना शर्मा ने बताया कि 18 सदस्यीय टीम की कमान मध्यक्रम के बल्लेबाज आदित्य कुमार को दी गई है। मुजफ्फरपुर एवं शिवहर के बीच 10 मार्च को पहला मैच सीतामढ़ी में खेला जाएगा। घोषित टीम में आदित्य कुमार (कप्तान), आदित्य सिन्हा, आदित्य गौरव, आर्यन राज, सोनू कुमार (विकेटकीपर), उत्सव आशीष, उत्तम पाण्डेय, अंकित सिंह, सौरव सिंह, अनमोल, शुभम मल्ल, आकाश ओझा, आर्यन, ऋतिक राज, कुशदेव प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध डे, संभव कुमार, अभिषेक कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...