उन्नाव, मई 7 -- उन्नाव, संवाददाता। अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल की बुधवार से शुरुआत हुई। बंथर स्थित एवरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए ट्रॉयल में पहले दिन 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों को तीन टीमों डीसीए ए, डीसीए बी तथा डीसीए सी में बांटा गया। पहले दिन डीसीए ए तथा डीसीए बी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी तथा विकेट कीपिंग की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनकी प्रतिभा का चयनकर्ताओं ने आकलन किया। मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए ए ने 192 रन बनाए। बाद मे बल्लेबाजी करते हुए डीसीए बी 142 रन ही बना सकी। इस मौके पर ओम मिश्र, साकिर हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...