गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। मॉडर्न पब्लिक स्कूल ग्राउंड मुरादाबाद में 13 से 18 अप्रैल तक अंडर-20 मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोरखपुर मंडल फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल चार अप्रैल को प्रातः दस बजे सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम पर होगा। इच्छुक खिलाड़ी नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ द्वारा जारी सीआरएस नंबर के साथ ट्रायल में सम्मिलित हो सकते हैं। यह जानकारी गोरखपुर फुटबॉल संघ के मंडल सचिव हमजा खान ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.