रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आगामी स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में दो दिवसीय चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व क्लबों से पहुंचे 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, कौशल व दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। अख्तर अली, सुभाष अरोड़ा, रिजवान, मयंक, विवेक, अमित व सतनाम बाला ने खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस व खेल की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया। 40 खिलाड़ियों का चयन अंडर-20 पुरुष टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...