रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद अंडर-20 एनएफसी 2026 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रुद्रपुर स्थित कॉर्बेट एफसी, अमेनिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, कौशल और खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। इसमें खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल और शारीरिक दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर कोच रिजवान, कोच मयंक कारगी, कोच विवेक और कोच सतनाम बाला सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। कोचों ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्...