रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम चयन के लिए रविवार को ट्रायल हुआ। कॉर्बेट एफसी के अमेनिटी पब्लिक स्कूल मैदान में हुए इस ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ट्रायल का अंतिम चरण सोमवार को आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और एनओसी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। फाइनल ट्रायल के बाद चयनित 35 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें से अंतिम रूप से 18 खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाएगा। ट्रायल के दौरान मयंक सागरी, रिजवान, विवेक, अमित सिंह तथा उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एस...