रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर में अंडर-20 फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल 12-13 अप्रैल को होंगे। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा ट्रायल में निर्धारित आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल कॉर्बेट एफसी अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में होंगे। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफफ) द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियशनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य की टीम भी भाग लेगी। टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 12 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। खिलाड़ियों को 12 अप्रैल को प्रातः 9 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना ह...