साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। भारतीय कुश्ती संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य कुश्ती संघ की ओर से 10 से 12 अप्रैल, 2026 तक भिलाई दुर्ग में आयोजित अंडर 20 राष्ट्रीय,पुरुष फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, साहेबगंज 02 ट्रेनी खिलाड़ी सोनू कुमार 65 किलो वर्ग एवं राजू कुमार 70 किलो वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में भाग लेने के लिए देर रात दुर्ग के लिए रवाना हुए। इनके कोच प्रकाश सिंह बादल, कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...