बक्सर, मार्च 6 -- युवा के लिए ---- क्रिकेट बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के क्रिकेट में युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बक्सर जिला क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित क्लबों के खिलाड़ियों को ट्रायल किला मैदान में रविवार को होगा। इसमें अंडर-19 व अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। एसोसिएशन की ओर से क्लब के योग्य खिलाड़ियों को ट्रायल मैच में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। ताकि, वह अपनी प्रतिभा सभी के सामने दिखा सके। योग्य खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। जिससे वह अन्य जिला में जाकर अपना बेहतर प्रदर्शन करें। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मैच भी खेले। एसोसिएशन ने क्लबों से अपेक्षा है कि वे अपने खिलाड़ियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.