मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को भाजपा पूर्वी जिला के कार्यकर्ताओं ने सरैयागंज टावर चौक जश्न मनाया गया। अंडर 19 विश्व कप में छठी बार भारत की जीत हुई है। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेलकर भारत के साथ-साथ बिहार को गौरवान्वित किया। मौके पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री कृष्णा महतो, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार, प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, जुनैद खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा रॉय, पिछड़ा मोर्चा अध्य्क्ष कुंदन कुमार, आशुतोष कुमार, भोलू सागर, अर्जुन गुप्ता, रमेश रत्नाकर, प्रेम गुप्ता, श्लोक श्रीवास्तव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.